जौनपुर, मार्च 15 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तारगहना गांव में अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाते हुए शनिवार को एक दर्जन से अधिक महिलाएं थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष को तहरीर देकर महिलाओं ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।तारगहना गांव की महिलाएं हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि गांव का एक युवक बिना किसी वैध लाइसेंस के खुलेआम अवैध शराब की बिक्री करता है। इससे गांव में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है। युवाओं और बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। शराब पीकर युवकों में झगड़े-फसाद और हुड़दंग की प्रवृत्ति बढ़ गई हैं। गांव की महिलाओं और बच्चों को बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस होती है। गांव की सोना, ज्ञानमति, प्रमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.