हाथरस, जून 14 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट के निकट स्थित देशी शराब के ठेके पर रविवार को महिलाओं ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि ठेके को हटाया जाए। मोहल्ले में बिकनी वाली अवैध शराब को रोका जाए। आगरा रोड पर सादाबाद गेट के निकट देशी शराब का ठेका संचालित है। आसपास के मोहल्लों के लोग इस ठेके से खरीदकर शराब पीते हैं। रविवार को नाई का नगला, लाला का नगला और आस-पास के कई मोहल्लों की महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर एकत्रित हो गईं। महिलाओं का आरोप है कि ठेके की वजह से माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का आरोप है कि उनके पति इसी ठेके की वजह से शराबी बन गए हैं। वह कोई काम नहीं करते, जिससे महिलाओं को काम करना पड़ता है। महिलाओं को समझा बुझाकर पुलिस ने शांत कर दिया।--वर्जनमहिलाओं का आरोप था कि उनके पति इस ठेके से खरीदकर शराब पीते ...