सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अवैध शराब निर्माण करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार का शुक्रवार को जेल भेज दिया। टाउन थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शीतल भोक्ता और अनीता देवी के घर से लगभग 22 लीटर अवैध शराब और 95 किलो जावा महुआ जब्त किया है। इधर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध शराब का धंधा नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...