मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता देहात कोतवाली पुलिस ने जमुनहिया में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। दो आरोपियों को धर दबोचा। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। मौके से 125 लीटर अवैध शराब और लहन बरामद हुई। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि जमुनहिया में अवैध रूप से कच्ची देशी शराब बनाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से धर दबोचा। मौके से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने लगभग आधा दर्जन धधकती भट्ठियों और काफी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट किया।पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.