चाईबासा, जुलाई 9 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में मुफ्फसिल और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब निर्माण के लिए रखा गया लगभग 1200 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया गया। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा विभाग ने चाईबासा के टुंगरी और मेडिकल स्थित अनुज्ञप्तिधारी कंपोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप दुकान संचालन, निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य पर शराब बिक्री तथा सभी वैधानिक नियमों का सख्ती से पालन करने के न...