फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल। क्राइम ब्रांच होडल ने अवैध शराब तस्करी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 11 मालब निवासी नाजिम को सोमवार को काबू किया गया। इससे पहले पुलिस टीम ने एक कंटेनर ट्रक से करीब 20 लाख रुपये की 240 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। ट्रक में शराब को प्लास्टिक दाने के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई जुलाई 2025 में केएमपी रोड पर नाकाबंदी के दौरान की गई थी। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...