पिथौरागढ़, मई 26 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नगर के महात्मा गांधी मार्ग में चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को होटल संचालक दौला निवासी गोवर्धन नगरकोटी के पास से 56 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (1) के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...