रुडकी, अप्रैल 11 -- भगवानपुर, संवाददाता। पुलिस ने दो युवकों को 98 देसी अवैध शराब के साथ दबोच लिया। सिकरौदा गांव में बेलकी मसाई निवासी बबलू को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 अवैध देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। सरठेड़ी जाने वाले संपर्क मार्ग पर बालेंद्र निवासी जहाजगढ़ को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर उसके पास से 48 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...