गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध शराब रखने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरोपी शीश राम निवासी गांव नंगला तुला जिला भरतपुर (राजस्थान) सेक्टर-दस थाना पुलिस ने गांव बामडौली से कुल 54 पव्वे अवैध शराब सहित काबू किया। आरोपी मन बहादुर चंद निवासी राजेंद्र पार्क को थाना सेक्टर-9, गुरुग्राम की पुलिस ने नजदीक प्रकाश पूरी चौक गुरुग्राम से कुल 24 बोतल अंग्रेजी शराब सहित काबू किया किया। पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के कब्जा से 24 बोतल अंग्रेजी शराब व 54 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद करने पर इनके खिलाफ संबंधित थानों में अलग अलग कुल दो मामले दर्ज किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...