गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने शहर में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए इन आरोपियों के कब्जे से कुल 355 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार को की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तुरंत छापेमारी की और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने संबंधित थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने धनकोट निवासी बिजेंद्र सिंह को 55 पव्वे देसी शराब के साथ पकड़ा। वहीं, सेक्टर-5 थाना पुलिस ने चंद्र प्रकाश को 300 पव्वे अवैध शराब सहित शीतला कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.