रुडकी, फरवरी 28 -- कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस ने माल्टा ब्रांड के 45 टेट्रा पैक बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। एसएसआई नवीन चौहान ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिसकर्मी सतपाल राणा और किशोर नेगी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में जा रहा है। घेराबंदी कर जब उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 45 पाउच टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.