चंदौली, जुलाई 29 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षाबल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ग्राउंड के समीप से सोमवार की शाम चार अंतरराज्यीय तस्करों को करीब 47 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और आरपीएफ एसआई गौतम कुमार सिंह टीम के साथ लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ग्राउंड के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। यह भी पढ़ें- अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की ट...