मऊ, अप्रैल 7 -- घोसी। कोतवाली के उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार की दोपहर में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई गांव निवासी रामविनय को 20 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने कारोबारी को थाने लाकर उपनिरीक्षक की तहरीर पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...