चित्रकूट, मार्च 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। टीम ने सीतापुर कस्बे के तरी मोहल्ले में मंदाकिनी किनारे कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर टीम ने अवैध कच्ची शराब के साथ काफी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट कराया है।जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र सिंह की अगुवाई में टीम ने कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित सीतापुर कस्बे के तरी मोहल्ले में मंगलवार को कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। यह मोहल्ला मंदाकिनी नदी किनारे है। जहां पर अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने का कारोबार होता है। टीम के पहुंचते ही अवैध तरीके से शराब बनाने का कारोबार करने वालों में भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान टीम ने लगभग 200 किग्रा लहन बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया ...