हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर । निज संवाददाता मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से जिले में अवैध शराब के विरुद्ध 05 दिवसीय विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। दिनांक 11 से 15 मार्च तक चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के तीनों अनुमंडलों के 19 थाना क्षेत्रों के कुल 63 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है। दियारा क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले के तीनों अनुमंडलों के छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तारी भी की जा रही है। साथ ही अवैध रूप से निर्मित जावा (कच्चा पदार्थ) की भारी मा...