घाटशिला, जून 23 -- पोटका । पोटका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की सैंकड़ों महिलाओं ने मंगलवार को एकजुट होकर थाना में अवैध शराब बिक्री का विरोध किया। महिलाओं ने क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही अवैध महुआ शराब और हड़िया की बिक्री बंद करने की मांग लेकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान के तहत किरीबुरू में रात्रि चौपाल, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्पमहिलाओं की मांग ज्ञापन में महिलाओं ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बिक्री खुलेआम बिक्री होने से समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शराब पीकर लोग कम उम्र में ही परलोक सिधार रहे हैं, फलस्वरूप महिलाएं विधवा बनने को मजबूर हैं तो बच्चे अनाथ हो जा रहे हैं। शराब समाज को दीमक की तरह चाट रहें हैं। उन्होंने हड़िया बिक्री को भी समाज के विकास में बाधक बताया। इस समाज विरोधी अवैध...