महोबा, मई 10 -- महोबा, संवाददाता। पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान में कबूतरा डेरा में छापामार अभियान चलाया। पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने के साथ भारी मात्रा में लहन नष्ट कराया है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड के नेतृत्व में पुलिस ने आबकारी विभाग के खिलाफ अभियान चलाया। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलाताल के औना का डेरा और श्रीनगर रोड में स्थित गोरा तालाब में स्थित कबूतरा डेरा में छापामार अभियान चलाया गया। अभियान में जेसीबी की मदद से जमीन में छिपाया गया लहन नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ छेड़ा गया अभियान शराब की भटिट्यों को तहस नहस किया गया। अभियान में 100 लीटर अवैध शराब बरामद की गई जबकि 4 हजार लहन नष्ट कराया गया। पुलिस अधीक्षक शश...