रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- खटीमा। विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत उच्च अधिकारियों के आदेश व निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री, भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टिकरण के क्रम में अपराध निरोधक क्षेत्र दो खटीमा टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने पिलाने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक लालू राम राणा के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, दीपक चंद्र, पंकज जोशी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...