रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जगतारपुर और तिलियापुर के जंगलों में संचालित आठ भट्ठियों को नष्ट किया। इस दौरान हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया गया। सोमवार को शक्तिफार्म चौकी प्रभारी ललित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव जगतारपुर और तिलियापुर से सटे बाराकोली रेंज के जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल आठ अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया, जबकि करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस को लंबे समय से इन क्षेत्रों में जंगल के भीतर अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर सघन अभियान चलाते हुए दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट कर कब्जे में लिया गया। टीम में हरीश चंद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.