अलीगढ़, फरवरी 17 -- जट्टारी। थाना टप्पल के अंतर्गत बैरमगंज गाँव में रिहायशी इलाकों में खुलेआम चल रहे अवैध देसी शराब के कारोबार ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। गंदगी, पियक्कड़ों का जमावड़ा और असामाजिक माहौल से गाँव की शांति भंग हो रही है। ग्रामीण रामकुमार शर्मा ने बताया कि उनके घर के पास शराब की अवैध बिक्री हो रही है, जहाँ दिनभर शराबी इकट्ठे रहते हैं। खाली पाउचों के ढेर से क्षेत्र गंदा और प्रदूषित हो गया है। सबसे बड़ी चिंता बच्चों की है, जो इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। इससे उनकी मानसिकता पर बुरा असर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...