रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- रियाजुद्दीन अंसारी, नानकमत्ता। आबकारी टीम ने बुधवार को नानकमत्ता क्षेत्र में बिचुआ गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया। यहां नाले के किनारे तीन शराब की भट्ठियों को नष्ट कर उपकरण जब्त किए। मौके से आरोपी फरार हो गए। 95 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर करीब 4500 लीटर लहन को नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...