कटिहार, मार्च 29 -- कटिहार । कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मधुरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। गिरफ्तार युवक की पहचान विष्णु कुमार यादव (20) निवासी मधुरा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इसके घर से कुछ दिन पूर्व में विदेशी शराब बरामद की जा चुकी थी, जिसके बाद से ही पुलिस की नजर उस पर बनी हुई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर में छिपा हुआ है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में शराब बेचने के कारोबार में संलिप्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...