सिमडेगा, जून 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर बुधवार को पुलिस द्वारा बाजार, हाट, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री तथा अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में टाउन थाना एवं पीसीआर गश्ती दल द्वारा डेली मार्केट, कॉलेज टुंगरी के पीछे तथा अन्य विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस दल को देखकर अवैध शराब की बिक्री कर रही कुछ महिलाएं शराब छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध अवैध शराब को जब्त कर विनष्ट कर दिया गया। पुलिस आम जनता से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही है, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...