रांची, जून 16 -- रांची। हजारीबाग ट्रेजरी से करीब 15 करोड़ रुपये की कथित अवैध वेतन निकासी मामले में जेल में बंद आरोपी खुशबू सिंह, काजल कुमारी और धीरेंद्र सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकीलों की तरफ से दलीलें और बहस पूरी कर ली गई। अगली निर्धारित तारीख को अभियोजन पक्ष की ओर से बहस सुनी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...