मैनपुरी, मई 12 -- शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान करहल, औंछा, मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में नियम तोड़कर चल रहे 15 वाहनों पर कार्रवाई की गई। बिना फिटनेस, बिना परमिट चलते मिले पांच स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ शिवम यादव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा नजर आया। मंगलवार को एआरटीओ के निर्देशन में सुबह से ही स्कूली वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई। नियम तोड़कर चलते मिले पांच स्कूली वाहनों को पकड़ लिया गया और उन्हें संबंधित थानों में सीज कर दिया गया। साइलेंसर बदलकर ध्वनि प्रदूषण फैला रही दो बुलेट बाइक मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में पकड़ी गई। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न लगाना पड़ा भारी, चालान व जुर्माना उन्हें भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा...