अवैध वसूली में आउटसोर्स कर्मी पर कार्रवाई तय
अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। नगला आशिक अली, भुजपुरा में बिजली कनेक्शन के नाम पर सात हजार रुपये की वसूली के मामले में आउटसोर्स कर्मी को दोषी पाया गया है। विभागीय स्तर से कर्मचारी पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अवैध वसूली के इसी मामले को लेकर भुजपुरा बिजली घर पर सोमवार को हंगामा हुआ था। वार्ड 72 के पार्षद हाफिज अब्बासी ने आरोप लगाया था कि बिजली कनेक्शन के नाम पर एक व्यक्ति से सात हजार रुपये लिए गए। इसके बाद कर्मचारी ने कनेक्शन होने की बात कहकर केबिल मंगवाई और उसे लगवा भी दिया। फिर संबंधित जेई द्वारा छापा मारकर उसी व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया और 61 हजार रुपये का नोटिस थमा दिया। एसडीओ संदीप सगर ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित फर्म को भी लिखा जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.