हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 6 -- उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राजस्व प्रशासन की पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंचायत सरकार भवनों को सरकार ने गांव के प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित किया है। इसलिए राजस्व कार्यों को निर्धारित स्थल से ही संचालित किया जाना अनिवार्य है। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा कार्यालय व्यवस्था से खिलवाड़, निजी व्यक्तियों का हस्तक्षेप या अवैध वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, विभाग को शिकायत मिली थी कि राजस्व कर्मी कार्यालय के बदले निजी आवास से सरकारी कामकाज का निबटारा कर रहे हैं। विभागीय समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता को सुविधाएं नियुक्त स्थल पर ही समय पर और बिना किसी परेशानी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.