बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- कोतवाली क्षेत्र में मिनी बस चालक ने अवैध वसूली के विरोध पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र के गांव चंदेरू निवासी फरहान ने बताया कि वह सिकंदराबाद से बुलंदशहर के लिए मिनी बस चलाते हैं। आरोप लगाया कि चोला क्षेत्र के गांव निवासी युवक सिकंदराबाद से संचालित होने वाली मिनी बस, टेंपो से अवैध वसूली करता है। गुरुवार को जब वह सिकंदराबाद में बस में सवारी बैठा रहे थे, इसी दौरान आरोपी उनसे रुपयों की मांग करने लगा। विरोध करने पर सिर पर कड़े से वार कर घायल कर दिया।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.