अवैध वसूली की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई निलंबित
आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र अमुआरी नरायनपुर पर तैनात अवर अभियंता बृजेश कुमार को अवैध वसूली के आरोप में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-प्रथम ने रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने उक्त कार्रवाई अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सगड़ी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की।
ग्रामीणों की शिकायत सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग ग्राम सभा में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जन चौपाल का आयोजन किया था। जन चौपाल के बाद डीएम गांव में भ्रमण कर रहे थे। डीएम की नजर गांव में टूटे एलटी लाइन के तार पर पड़ी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। पूछने पर ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि लाइन को जोड़ने के लिए जेई से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 33/11 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.