भागलपुर, मई 28 -- अवैध वसूली की राशि वापसी नहीं करने पर विद्यार्थी परिषद करेगी आंदोलन सबौर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भागलपुर के सबौर महाविद्यालय, सबौर में स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं से इंटर्नशिप के नाम पर हुई राशि की अवैध वसूली मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने बुधवार को  कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए अविलंब छात्र-छात्राओं की राशि वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की। परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने के बावजूद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना छात्रहित की अनदेखी है। विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष प्रभाकर मंडल ने कहा कि जब विश्वविद्यालय प्रश...