खगडि़या, मई 7 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि अगुवानी गंगा घाट पर किराए के बाद अलग से यात्रियों से बिचौलियों द्वारा 10 रूपए की अवैध वसूली का वीडियो वायरल होते ही अधिकारी हरकत में आए हैं। वायरल वीडियो क़ो लेकर गुरुवार को अधिकारी गंगा घाट अगुवानी पहुंचे। मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने वायरल वीडियो मामले की जांच की। वायरल वीडियो के जांच के बाद अगर मामला सही पाया गया तो वैसे लोगों को चिन्हित कर मामला दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच नाव संचालन के दौरान कथित अवैध वसूली और कर्मियों की मनमानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह भी पढ़ें- अगुवानी गंगा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करती है। वायरल ...