भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अवैध वसूली के विरोध में टोटो-ऑटो चालकों ने स्टेशन चौक पर हंगामा किया। हालांकि पुलिस के आते ही हंगामा कर रहे सभी चालक फरार हो गए। दरअसल, स्टेशन चौक पर सोमवार की दोपहर टोटो और ऑटो रिक्शा चालकों ने जमकर हंगामा किया। मुख्य रूप से ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे भारी चालान का विरोध किया गया और अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। इस अप्रत्याशित विरोध प्रदर्शन के कारण व्यस्त स्टेशन चौक पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस बेवजह उनके वाहनों का चालान काट रही है और कई जगहों पर उनसे अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं। हंगामा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने से तुरंत पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.