नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाले युवक को बुधवार रात गेट पर लात-घूंसों से पीटा गया। युवक को बचाने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। इससे बुजुर्ग महिला के पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाने में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जनता फ्लैट निवासी रोशन यादव ने पुलिस को बताया कि वह बैंक के कलेक्शन मैनेजर हैं। उनका आरोप है कि सोसाइटी में कुछ लोग गार्ड तैनात करने के नाम पर जबरन 200 रुपये प्रति फ्लैट वसूलते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले हुई बैठक में अधिक रुपये वसूलने का विरोध किया था। आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत चौकी और थाने पर लिखित रूप से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते आरोपियों के ह...