चंदौली, फरवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते गुरुवार की रात अप की विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रियों को परेशान करने ओर अवैध वसूली करने वाले किन्नरों को आरपीएफ ने जेल भेज दिया। आरपीएफ रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां बीते शुक्रवार की देर शाम को मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया यात्रियों से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार करने के आरोप में किन्नरों को जेल भेज दिया गया है। बीते गुरुवार को ट्रेन में यात्रियों को परेशान करने, हंगामा करने पैसा वसूलने की शिकायत पर पीडीडीयू जंक्शन पर किन्नरों को गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...