फरीदाबाद, मार्च 14 -- नूंह। फिरोजपुर झिरका में अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन मालिकों से पुलिस और आरटीओ के नाम पर पैसे वसूलता था। आरोपी की पहचान इरफान उर्फ इफ्फा निवासी हिरवाड़ी बामनखेड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अवैध वसूली करने की बात स्वीकार कर ली। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला थाना सदर फिरोजपुर झिरका में 30 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया था। शिकायत गांव टोंका निवासी परवेज ने दी थी। शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोग दलालों और अधिकारियों के नाम पर वाहन मालिकों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं।आरोपी ने बताया कि वह कामेडा पेट्रोल पंप के सामने टायर पंचर की दुकान चलाता है। इसी दुकान के सहारे वह रोजाना 20 से 22 वाहनों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.