भागलपुर, जून 20 -- नवगछिया।निज संवाददाता। नवगछिया नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित लॉटरी के धंधे का उद्भेदन नवगछिया पुलिस ने किया है। नवगछिया एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पवन कुमार भगत नवगछिया बाजार स्थित महराजजी चौक के समीप अपने दुकान में अवैध लॉटरी टिकट बिक्री करता था। सूचना के आलोक में नवगछिया थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की। छापामारी के दौरान दुकान से लॉटरी टिकट और अन्य कई आपत्तिजनक सामग्री को बरामद करते हुए पवन कुमार भगत और कृष्णा भगत को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नवगछिया नगर थाना में सुसंगत धाराओं में चार नामजद अभियुक्त के विरूद्ध मामला दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की गई। लॉटरी टिकट 2466, नगद राशि 1278 रुपये, सात रजिस्टर, एक मोबाइल और एक आईपैड को जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...