पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड के पीपीएल मोड़ के समीप पुलिस ने रविवार सुबह करीब 7 बजे छापेमारी कर अवैध लॉटरी के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनुप रोशन भेंगरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस अवैध धंधे में संलिप्त 21 अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपी महेशपुर थाना क्षेत्र के धनजोड़ी निवासी मो. शमशाद अंसारी (31 वर्ष) को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया है। ​थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीपीएल मोड़ के पास अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह सवेरे ही वहां दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराब...