अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी गिरफ्तार
भागलपुर, जून 30 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट, नकदी, मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा और कारोबार से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार पंत एवं प्रभारी थानाध्यक्ष नवनीत कुमार नमन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ठाकुरगंज मुख्य सड़क स्थित एक मॉल के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ठाकुरगंज निवासी नसीम अख्तर (49), पिता मुश्ताक आलम, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न तिथियों के कुल 1112 अवैध लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.