लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के कवैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 37 लॉटरी टिकट एवं 6,650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे कवैया थाना की गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि पचना रोड स्थित सब्जी मंडी में एक व्यक्ति अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेचकर लोगों को ठग रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम हीरा कुमार बताया, जो नई टोला, पुरानी बाजार वार्ड संख्या-11 का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 37 लॉटरी टिकट एवं 6,650 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वह लोगों को अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.