रांची, मई 9 -- खूंटी, संवाददाता। तपकरा थाना क्षेत्र के लोहाजिमी-कालेट मार्ग से पुलिस ने अवैध लकड़ी लदा महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त कर चालक कुणाल स्वांसी को गिरफ्तार किया है। वाहन से 25 पीस चीरान लकड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि जंगल से लकड़ी लोड कर वाहन के गुजरने की सूचना पर पुलिस ने निगरानी शुरू की थी। संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने वाहन पकड़ लिया। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि लकड़ी तपकरा के एक व्यापारी तक पहुंचानी थी। यह भी पढ़ें- सफलता : बंगाल से बिहार ले जा रहे अवैध शराब के खेप को पुलिस ने पकड़ा पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा...