भदोही, अप्रैल 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अवैध लकड़ी कटान और ढुलाई करने वालों के प्रति वन विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। आधा दर्जन वाहनों पर लदा लकड़ी पकड़ते हुए कुल 12 लोगों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा केस दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग की सख्ती से अवैध लकड़ी कटाने और बिक्री करने वाले कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। डीएफओ विवेक कुमार ने सख्त हिदायत दी है कि बिना अनुमति कहीं पेड़ काटते और अवैध लकड़ी की बिक्री करते जो भी पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। डीएफओ ने बताया कि अप्रैल माह में ही एक दर्जन लोगों पर अवैध पेड़ की कटाई और ट्रैक्टर, मैजिक और पिकअप लकड़ी ढोने के मामले में केस दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की गई। दो दिन पूर्व ही दो ट्रैक्टर पर लदा लकड़ी को पकड़ा गया था। जिले के तीनों वन रेंज क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान के ...