हमीरपुर, अप्रैल 28 -- मौदहा। अवैध रूप से पेड़ों की कटान करने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से कटान में प्रयुक्त की जा रही मशीन भी बरामद की गई है। कस्बा के मोहल्ला उपरौस निवासी बाबू लेंडर और रफीक रविवार की शाम बड़ेरी नाला के किनारे वन विभाग के पेड़ों की कटान करा रहे थे। उसी समय वहां से एसडीएम कर्णवीर सिंह निकल पड़े। उन्होंने लकड़ी की अवैध कटान का मामला देख पुलिस को मौके पर बुलवाया और दोनों आरोपियों को लकड़ी काटने वाले औजारों के सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया है।बता दें कि वन विभाग प्रतिवर्ष वृक्षारोपण के नाम पर करोड़ों रुपए का के बजट ठिकाने लगा देता है, लेकिन लकड़ी की अवैध कटान को रोकने में पूरी तरह से लाचार दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि अवैध लकड़ी कटान को रोकने की जिम्मेदारी लेने वाले वनविभाग के...