सिमडेगा, फरवरी 11 -- बानो, प्रतिनिधि। वन विभाग ने बुधवार को अवैध लकड़ी लदा टाटा मैजिक व ट्रैक्टर को जब्त किया। बानो मनोहरपुर मुख्य रोड में वन विभाग की गश्ती के क्रम में एक टाटा मैजिक वाहन को संदेह के आधार पर वन विभाग के द्वारा रोका गया। टाटा मैजिक गाड़ी प्लास्टिक से ढका हुआ था। वन विभाग के द्वारा गाड़ी रोकते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। तत्पश्चात वाहन की जांच की गयी। जांच के क्रम में टाटा मैजीक में सागवान लकड़ी का तख्ता और बीम पाया गया। जिसमें पटरा 25 और बीम 27 पीस लोड था। वहीं लताकेल महतो टोली के समीप वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर में सेमल पटरा लगभग 50 पीस लदा हुआ जब्त किया। वन विभाग की टीम ने दोनों वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर लिया। छापामारी में वन विभाग के वनपाल सुरेश टेटे,वन रक्षी मनीष डुंगडुंग,वन कर्मी लखिंद्र कुमार सिंह, दीपनारा...