सहारनपुर, फरवरी 27 -- पुलिस ने अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की गईं। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस चौकी शाहजहांपुर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रही रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर नियमानुसार तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...