शामली, मई 1 -- कैराना। यमुना नदी में अवैध रेत खनन पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से ट्रक व जेसीबी मशीन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव रामड़ा में यमुना नदी में अवैध रेत खनन किया जा रहा है, जिस पर टीम ने मौके पर छापेमारी की। जहां जेसीबी मशीन से अवैध रेत खनन होता मिला। पुलिस को देखते ही दो आरोपी फरार होने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी नसीर निवासी गांव झांबा थाना सनौली जनपद पानीपत हरिाणा ने बताया कि वह डंपर किराए पर चलाता है और यहां से चोरी से रेत भरकर हरियाणा में बेचता है। वहीं, दूसरे आरोपी शहजाद निवासी राणा माजरा थाना सनौली जनपद पानीपत ने बताया कि वह किराए की जेसीबी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.