लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार,संवाददाता। लातेहार शहरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के तहत अवैध पार्किंग, सार्वजनिक स्‍थलों पर अतिक्रमण एवं अनावश्यक बस को रुकने पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा एवं नगर पंचायत की टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत अवैध तरीके से पार्किंग में किये गये वाहनों को चिन्हित कर उनसे जुर्माना वसूला गया। नगर प्रबंधक श्री वर्मा ने बताया कि इसके अलावा शहर के धर्मपुर सब्जी मार्केट एवं पोस्ट ऑफिस के आसपास से अतिक्रमण कर सब्जी बेचने वालों को हटाया गया। उन्‍हें वहां भविष्य में भी सब्जी व ठेला नहीं लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान बस चालकों को भी निर्धारित जगहों में ही रुकने का निर्देश दिया गया। नगर प्रशासक श्री कुमार ने बताया कि उपायुक्‍त के निर्देश पर सड़क सुरक...