मेरठ, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में अवैध रूप से संचालित एक बाल शिशु स्कूल पर खंड शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। खंड शिक्षा अधिकारी कमल दास सिंह ने बताया कि गांव मोड़ खुर्द में पिछले कई वर्षों से बिना मान्यता के एक बाल शिशु स्कूल संचालित किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत लगातार विभाग को दी जा रही थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर निरीक्षण किया गया। शनिवार को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल बिना किसी वैध अनुमति और मान्यता के चल रहा था। यह भी पढ़ें- राजगढ़ में अमान्य स्कूल पर बीईओ ने लगवाया ताला मौके पर करीब 40 से 50 छोटे बच्चे मौजूद मिले, जिन्हें पढ़ाया जा रहा था। स्कूल में अंजू निवासी मवाना ब...