अररिया, जनवरी 27 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। बावजूद भी इस दिशा में विभागीय अधिकारी उदासीन बने हैं। बताया गया कि यहां बगैर रजिस्ट्रेशन नर्सिंग होम और पैथोलॉजी संचालित की जा रही है। ऐसे नर्सिंग होम और पैथोलॉजी में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। मानक के अनुसार सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण वगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित ऐसे नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...