अवैध रूप से संचालित दो आरा मिलों पर चला बुलडोजर
आरा, सितम्बर 28 -- -वन विभाग के रेंजर और चौरी थानाध्यक्ष की संयुक्त कार्रवाई में दो मिल सील सहार,संवाद सूत्र। भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव में संचालित अवैध आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग और चौरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। छापेमारी के दौरान करीब 200 मीटर की दूरी पर संचालित दो आरा मिलों को सील कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, सोमवार को डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम एवं चौरी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के संचालक बेरथ निवासी तेज नारायण सिंह के पुत्र भानु प्रताप सिंह और विनोद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और दोनों मिलों को सील कर दिया गया। वन विभाग के रेंजर दीपक कुमार पांडेय और फॉरेस्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस छापेमारी में दोनों आरा मिलों से भारी मात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.