सीतामढ़ी, मार्च 21 -- बोखड़ा। आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरौत व बोखड़ा में अवैध नर्सिंग होम पर एसडीओ पुपरी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। चोरौत के यदुपट्टी बाजार के समीप अवैध रूप से संचालित मां जानकी इमरजेंसी हॉस्पिटल को जांच के बाद सील कर दिया गया। वहीं बोखड़ा के बनौल गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहे 'आदर्श नर्सिंग होम' पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। पुपरी एसडीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में प्रभारी एआरओ स्वेता कुमारी तथा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार की टीम ने छापेमारी की। टीम ने जब नर्सिंग होम की जांच की तो पूरी तरह अवैध पाया गया। कोई कागजात नहीं थे। कई अनिमित्ता भी मिली। मौके पर न तो कोई डॉक्टर मौजूद मिला और न ही कर्मियों द्वारा कोई वैध कागजात प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.